रिपोर्ट रवि मौर्य
अयोध्या। जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं/छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ0 गौरव ग्रोवर के निर्देशन में अयोध्या पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों, बाजारों, चौक-चौराहों एवं ग्राम क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम ने प्रतिभागियों को महिला अधिकारों, सुरक्षा उपायों, साइबर अपराध से बचाव के तरीकों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान किया जा रहा है।
सभी स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों के पम्पलेट देकर विस्तार से बताया गया और किसी भी आपात स्थिति में इन सेवाओं का तत्काल उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके अलावा गुड टच – बैड टच की जानकारी, घरेलू हिंसा व उससे संबंधित कानूनी प्रावधान,साइबर अपराधों के खतरों और उनसे बचाव के उपाय,शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ।
अयोध्या पुलिस ने इन कार्यक्रमों के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सर्वाेच्च प्राथमिकता है और पुलिस सदैव उनके सहयोग एवं संरक्षण के लिए तत्पर है।


Comments
Post a Comment