Skip to main content

कांग्रेस कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती

अयोध्या से रवि मौर्य 

अयोध्या । संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई|

   बाबा साहब के जयंती समारोह पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम सागर रावत के संयोजन में केक काटा गया, बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा गोष्ठी का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम सागर रावत ,संचालन राजित राम कोरी ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा बाबा साहब ने समाज के निचले वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए । बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एक ऐसी शख्सियत है जिसे सभी राजनीतिक दल के लोगों द्वारा समान रूप से सम्मान प्राप्त है।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा बाबा साहेब के नाम से मशहूर आंबेडकर ने अपना सारा जीवन भारतीय समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष में बिता दिया। उन्होंने भारतीय समाज में समानता लाने के काफी प्रयास किए। उन्होंने दलितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा मजदूर वर्ग व महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया।

पीसीसी सदस्य राम अवध पासी ने कहा कांग्रेस पार्टी जिसने सदैव बाबा साहब का सम्मान किया कांग्रेस पार्टी ने ही अंबेडकर जी को प्रथम कानून मंत्री बनाया ,संविधान निर्मात्री समिति का अध्यक्ष बनाया तथा उन्हें भारत रत्न की उपाधि से नवाजा।

पूर्व विधायक माधव प्रसाद ने कहा बाबा साहब ने समाज के निचले वर्ग को संविधान के रूप में एक ऐसा मजबूत हथियार दिया जिससे आज समाज का दबा कुचला गरीब वर्ग सर उठाकर चल सकता है।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा रामदास वर्मा ने कहा  डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान निर्माता के रूप में जाना जाता है. वह भारत के सामाजिक और कानूनी बदलावों में केंद्रीय भूमिका निभाने वाले महान विचारक थे. उन्होंने समानता, सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया।

 कार्यक्रम के संयोजक अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामसागर रावत ने कहा बाबा साहब को दलित एवं पिछड़ों का रहनुमा बताते हुए कहा कि आज दलित वर्ग कांग्रेस से दूर हो गया जबकि दलितों को सबसे ज्यादा सम्मान कांग्रेस पार्टी ने ही दिया।

 बाबा साहब ने अपने जीवन काल में शिक्षा पर बहुत जोर दिया।

गोष्ठी में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, वेद सिंह कमल, कप्तान सिंह,नाजिशफातिमा,राजकुमार पांडे,जिओ हैदर, राम बहादुरसिंह, फ्लावर नकवी, सोहनलाल, शत्रुघ्न वर्मा,राजेन्द्र प्रसाद, राम तीरथ रावत, डॉ विनोद गुप्ता, अशोक कनौजिया ,सोहन लाल,  रामनाथ शर्मा ,श्रीपाल सरोज, रामनरेश करी, सरोज पासी, सत्रोहन कोरी, कविंद्र साहनी, विपिन चौधरी ,रविंद्र कोरी, सतनाम कोरी, अमरेंद्र भारती, भोलानाथ भारती, उमेश चंद्र उपाध्याय, अमीरू ,रामकरन कोरी ,रामनरेश, अनंत राम सिंह, मंसाराम यादव, अशोक कुमार राय, मोहम्मद आसिफ आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...