रवि मौर्य की रिपोर्ट
अयोध्या। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 495 बिस्वा भूमि पर की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।
प्राधिकरण द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सहनवां, तकपुरा और शमशुद्दीनपुर समेत कई इलाकों में की गई।
सहनवां पश्चिम में नौशाद द्वारा की गई करीब 150 बिस्वा अवैध प्लॉटिंग हटाई गई, सहनवां पूर्व में अजय कश्यप, बाबर खान और नौशाद की लगभग 200 बिस्वा भूमि पर कार्रवाई,
तकपुरा एम.आर.डी. स्कूल के पास चंद्रभान और सूरज की 45 बिस्वा जमीन पर बुलडोजर चला व
शमशुद्दीनपुर में विवेक सिंह और दिलीप शर्मा की 100 बिस्वा भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया।
अयोध्या विकास प्राधिकरण ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि बिना स्वीकृत लेआउट/मानचित्र के किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग करना अवैध है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम लोगों से अपील की गई है कि जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से स्वीकृत लेआउट की जांच जरूर करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Comments
Post a Comment