अयोध्या। भाजपा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संदर्भ में देश की जनता को गुमराह कर रही है जबकि 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा तथा राज्यसभा में पास हो चुका है, जिसका समर्थन कर कांग्रेस पार्टी ने 543 लोकसभा की सीटों में 33% महिलाओं के आरक्षण का समर्थन किया। जिसके तहत 180 महिलाओं को लोकसभा पहुंचने का अवसर मिलता, किंतु भाजपा जनमानस की इस बिल पर भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। जिसे कांग्रेस पार्टी प्रत्येक ब्लॉकों में बैठकों के माध्यम से आम जनता तक इनके चार चरित्र को बेनकाब करने का काम करेगी।
उक्त बातें कांग्रेस जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कमला नेहरू भवन में प्रमुख नेताओं की बैठक में कही जिसका संचालन जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने किया।
श्री सिंह ने कहा भाजपा का झूठा दुश्प्रचार है कि विपक्ष ने महिला आरक्षण पास नहीं होने दिया, 131 वां संविधान संशोधन विधेयक जो लोकसभा में गिरा है यह महिला आरक्षण विधेयक नहीं है यह विधेयक विशेष रूप से परिसीमन के लिए था।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि महिलाओं को 33% आरक्षण विधानसभा और लोकसभा में देने की शुरुआत कांग्रेस पार्टी ने यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी की अगुवाई में बहुत पहले ही शुरू की है आज भाजपा पुराने पारित नारी शक्ति वेतन अधिनियम को लागू न करके महिलाओं का हक मार रही है
उन्होंने गत दिनों अयोध्या में भाजपा द्वारा किए गए प्रदर्शन में विद्यालय ड्रेस में स्कूली छात्राओं को शामिल किए जाने का कड़ा विरोध किया।
श्री गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान संशोधन की आड़ में उत्तरी राज्यों की सीटों को बढ़ाना चाहती है तथा दक्षिणी राज्यों की सीटों को घटाना चाहती है क्योंकि दक्षिण में भाजपा का जन आधार नहीं है।
पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा महिलाओं को सम्मान देने का काम कांग्रेस पार्टी ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी की अगुवाई में पंचायती राज कानून लागू कर किया ,जिसके तहत आज देश की 14 लाख महिलाएं पंचायत के जिला पंचायत सदस्य प्रधान मेयर अध्यक्ष पार्षद चुनकर देश के निर्माण में अपना योगदान कर रही है।
पीसीसी सदस्य राम और पासी जिला उपाध्यक्ष उमेश उपाध्याय ने कहां भाजपा परिसीमन जनगणना के नाम पर महिला आरक्षण को टाल रही है इसका कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर विरोध करेगी।
पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा महामंत्री कविंद्र साहनी महिला अध्यक्ष नाजिश फातिमा ने कहा भाजपा अगर 543 सीटों पर आरक्षण की घोषणा करें तो कांग्रेस पार्टी इसका पूर्ण समर्थन करेगी। भाजपा की मनसा पर सफल उठाते हुए नेताओं ने कहा सरकार को सस्ती लोकप्रियता के लिए विपक्षी दलों पर आरोप लगा रही है किंतु देश की जनता उन्हें समझ गई है।
बैठक में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, विधि प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष वेद सिंह कमल, अशोक कनौजिया, डॉ विनोद गुप्ता, फ्लावर नकवी, अशोक कुमार राय, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, अरुण साहू, अंकित जैन आदि उपस्थित रहे

Comments
Post a Comment