अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या। फिजूल खर्ची, नशाखोरी को बंद करते हुए बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर देश के नागरिकों को इस काबिल बनाया जाए कि प्रत्येक समस्याओं का डटकर मुकाबला कर सके।
उक्त उद्गार बी आर अंबेडकर सेवा समिति द्वारा मुकीमपुर उर्फ पहाड़पुर में आयोजित डॉक्टर भीमराव जयंती समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा एडवोकेट ने व्यक्त किया। घनश्याम वर्मा ने नशा को सत्यानाश की जड़ बताते हुए कहां की नशा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाते हुए आर्थिक ,पारिवारिक ,सामाजिक क्षति को बचाते हुए बच्चों को अच्छे शिक्षा दिलाकर काबिल नागरिक बनाया जाए श्री वर्मा ने अमेरिका ईरान युद्ध का जिक्र करते हुए ईरान की सफलता के लिए ईरान की शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान बताया। काबिलियत के आधार पर ही डॉ०भीमराव अंबेडकर जी को भारतीय संविधान निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली थी।
विवेक पटेल, देवी दीन कोरी, हृदय राम कोरी, विन्धयादीन कोरी, दिनेश यादव, शिवकुमार,राम मूर्ति, बृजमोहन इंडियन आदि ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संविधान को ग्रंथ बताते हुए सभी को अपने घरों में रखने, पढ़ने की सलाह दिया।
बी आर अंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष रंजीत कोरी ने अतिथियों एवं उपस्थित सभी व्यक्तियों का स्वागत किया।


Comments
Post a Comment