Skip to main content

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत किया स्थलीय निरीक्षण

अयोध्या से रवि मौर्य 

अयोध्या। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने राम कथा पार्क, हनुमानगढ़ी एवं श्री राम जन्मभूमि परिसर, एयरपोर्ट आदि का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा सुरक्षा के दृष्टिगत कोई भी लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

इस अवसर पर एसपी प्रोटोकाल अयोध्या सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आदित्य विक्रम अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडे,  सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments