रवि मौर्य की रिपोर्ट
अयोध्या ।जिला चिकित्सालय अयोध्या में गुरुवार को दंत स्वास्थ्य माह के अन्तर्गत चिकित्सालय में सभी कर्मचारियों, अधिकारियों को दंत रोग चिकित्सक डॉक्टर विनोद शुक्ला ने दंत, मुख रोग से संबंधित सावधानियां और उनकी निरंतर सफाई करने की शपथ दिलाई। उन्होंने दंत,मुख स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों को अपने दांतों की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
अवसर पर प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर राजेश सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अजय चौधरी, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सीबीएन त्रिपाठी, वरिष्ठ मानसिक रोग डॉक्टर ब्रिज कुमार, डॉक्टर जी सी पाठक, मित्रों इंदिरा राय हॉस्पिटल मैनेजर राजेंद्र तिवारी, कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष राम बाली गुप्ता, दांत स्वास्थ्य विज्ञानी दीपक त्रिपाठी, नर्सिंग ऑफिसर संध्या रजक, चीफ फार्मासिस्ट प्रभाकर द्विवेदी तथा अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Comments
Post a Comment