अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या। जनपद के रुदौली में सर्राफा दुकान में दिनदहाड़े लूट की वारदात को रुदौली पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने लूट के आरोपी प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लुटे गए सोने के हार व सोने के लॉकेट बरामद कर लिया, लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नकली तमंचा भी बरामद कर लिया। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने पत्रकार वार्ता कर किया खुलासा
लूट को अंजाम देने व अपनी पहचान छिपाने के लिए महिला ने बुर्का पहना एवं नकली तमंचा दिखाकर करीब 26 ग्राम सोना लूट लिया था । वारदात के दौरान महिला का प्रेमी दुकान के बाहर बाइक लेकर इंतजार कर रहा था। लूट के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।
पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सर्राफा व्यापारी महेश ने कोतवाली रुदौली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार
आरोपी प्रेमी राहुल मवई निवासी और उसकी प्रेमिका पायल बाबा बाजार निवासी,
पायल ने पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहनकर वारदात को अंजाम दिया था।


Comments
Post a Comment