प्रमुख संवाददाता
अयोध्या। 29 अप्रैल को आईं तेज आंधी एवं तूफान व बरसात से जनपद में काफी गरीबों के आशियाना उजड़ गए, वृक्ष टूट गए, बिजली के खंभे तार टूटने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई,फसलों को नुकसान हुआ जनपद में दर्जनों लोगों की मृत्यु हो गई तथा कई लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है धन, जनहानि की क्षतिपूर्ति कराया जाना चाहिए।
उक्त मांग करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि तेज आंधी और तूफान से गरीबों के छप्पर, टीन सेट उड़ गए तमाम वृक्षों, पेड़ों के गिरने से मकान ढह गए तथा लोगों की जाने चली गई तेज तूफान के कारण बिजली के खंभे व तार टूट गए जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित चल रही है बीकापुर तहसील में बरसात होने के कारण गेहूं की मढाई से वंचित किसानों का गेहूं बर्बाद हो गया। घनश्याम वर्मा ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को 25-25 लाख रुपए तथा घायलों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिया जाए और मकानों ,वृक्षों तथा फसलों की क्षतिपूर्ति बाजार भाव से तत्काल की जानी चाहिए। तथा विशेष अभियान चलाकर अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाकर विद्युत खम्बो तथा तारों की मरम्मत कराकर सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति कराई जाए।

Comments
Post a Comment