Skip to main content

“संविधान के शिल्पी को नमन, सामाजिक न्याय का संकल्प”—सपा कार्यालय में गूंजे बाबासाहेब के विचार

रिपोर्ट रवि मौर्य 

अयोध्या। समाजवादी पार्टी जिला एवं महानगर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी स्थित सपा कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि बाबासाहेब द्वारा रचित संविधान ही देश की लोकतांत्रिक आत्मा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से ही गरीब, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी इसी मार्ग पर चलती रहेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के महानायक थे। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी देश को एकजुट रखने की प्रेरणा देते हैं। वहीं निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि बाबासाहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज में समानता, भाईचारे और न्याय के मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करें। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर महासचिव हामिद जाफर मिशम, बाबूराम गौड़, प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अचल यादव, प्रदेश सचिव बलराम मौर्य, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष रामकरन यादव, जिला उपाध्यक्ष ललित यादव, जिला उपाध्यक्ष ओरौनी प्रसाद पासवान, संजय चौधरी, सुनील पासवान, महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव, पूजा वर्मा, घनश्याम यादव, एडवोकेट कपिंजल निषाद, बृजेश सिंह चौहान, जिला सचिव अंसार अहमद बब्बन, सतीश यादव, पूर्व प्रधान जगन्नाथ यादव, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण पासी, महानगर महिला सभा अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल, जिला सचिव सीताराम यादव, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव पवन यादव ‘बिट्टू’, राम प्रताप यादव, पूर्व प्रधान विनोद कनौजिया, राम बक्स यादव, युवजन सभा के प्रदेश सचिव अश्विनी यादव, प्रवीण राठौर, विजय यादव, रामबरन यादव, जगराम यादव, एडवोकेट विपिन यादव, जितेंद्र यादव एवं शिव शंकर ‘शिवा’ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में सामाजिक समरसता, संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय भीम” और “समाजवाद जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...