Skip to main content

पत्रकार से अभद्रता पर कार्रवाई की मांग

गांधी पार्क में जुटे पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन, कार्यवाही न होने पर संगठन ने धरना देने की दी चेतावनी

अयोध्या से रवि मौर्य 

अयोध्या। पत्रकार के साथ अमर्यादित व्यवहार के विरोध में इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस से जुड़े पत्रकारों ने सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में एकत्र होकर जोरदार विरोध जताया इसके बाद मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए दोषी चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि संगठन के संरक्षक व दैनिक भास्कर के पत्रकार कुशल चन्द्र मिश्र को 29 अप्रैल 2026 को राजर्षि दशरथ स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने फोन पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए दलाल कहा और देख लेने की धमकी दी, आरोप है कि पत्रकार ने एक खबर के संबंध में जानकारी लेने के लिए चिकित्सक से संपर्क किया था फोन न उठने पर उन्होंने प्राचार्य से बयान ले लिया, जिसके बाद चिकित्सक ने कॉल कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, पत्रकार कुशल चन्द्र मिश्र के अनुसार, जब उन्होंने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही तो चिकित्सक ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि डीएम या मुख्यमंत्री से शिकायत कर लो मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे पीड़ित पत्रकार ने इस बातचीत की रिकॉर्डिंग किया है, इस घटना से आक्रोशित पत्रकारों ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की, कार्यवाही न होने पर संगठन ने धरना देने की दी चेतावनी।

ज्ञापन सौंपने वालों में कुशल चन्द्र मिश्र, सुबोध श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव अज्जू, आकाश सोनी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, रुपेश श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार दूबे, महेंद्र, प्रशांत, नरेंद्र मिश्रा, क्षितिज साधवानी, आशु श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा,नरेंद्र मिश्रा,मनोज शर्मा, लव कुमार पांडेय, खलीद रसीद, संदीप श्रीवास्तव, विपिन पांडेय, राकेश सिंह, महेश शंकर, बिस्मिल्लाह खान बिस्मिल, गुलजार खान, डॉ अंशुमान मित्रा समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...