अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या। जनपद के में 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा कर्मचारियों के लिए आयोजित रिफ्रेशर ट्रेनिंग कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आपातकालीन सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों की कार्यकुशलता, मरीजों के प्रति व्यवहार, आपदा प्रबंधन तथा आधुनिक चिकित्सा सहायता तकनीकों को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS), CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन), रोड ट्रॉमा मैनेजमेंट, प्रेगनेंसी एवं डिलीवरी केस हैंडलिंग, आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, मरीजों की सुरक्षित शिफ्टिंग, संचार कौशल तथा सेवा गुणवत्ता सुधार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
इस अवसर पर ट्रेनर सौरभ शुक्ला एवं विशाल सिंह ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि समय पर और गुणवत्तापूर्ण सेवा ही 108 एवं 102 सेवाओं की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कर्मचारियों को अनुशासन, टीमवर्क और संवेदनशील व्यवहार के महत्व पर विशेष जोर दिया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों का अभ्यास किया तथा अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों ने ट्रेनिंग को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

Comments
Post a Comment