मनोज कुमार मौर्य
लखनऊ। पारिवारिक न्यायालय लखनऊ में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़ी संख्या में पारिवारिक मामलों का आपसी सुलह - समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। यह आयोजन प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय लखनऊ श्री पंकज मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान कुल 134 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। न्यायाधीशों के अथक प्रयास और समझाने के चलते 20 दंपत्तियों को पुनः साथ रहने के लिए राजी कराया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायालय से विदाई दी गई। इसके अतिरिक्त पक्षकारों को भरण - पोषण हेतु कुल 32 लाख 25 हजार रुपये की धनराशि का भुगतान भी कराया गया। लोक अदालत के माध्यम से मामलों के त्वरित समाधान से पक्षकारों ने राहत महसूस की साथ ही न्यायालय की पहल की सराहना की।


Comments
Post a Comment