Skip to main content

बूथ मजबूत कर 2027 के विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त की जा सकती है-सत्यनरायण पटेल

अयोध्या से रवि मौर्य 

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल जोन प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने कहा कि बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करके वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए सभी जिम्मेदार पदाधिकारी पूरी ईमानदारी और मेहनत से संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं।

वे कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में आयोजित पूर्वांचल जोन के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

 बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने की तथा संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने किया।

राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कि आम आदमी भाजपा की धार्मिक राजनीति से ऊब चुका है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार, भ्रष्टाचार तथा लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से जनता का विश्वास भाजपा सरकार से उठता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। प्रधानमंत्री आम जनता को त्याग का संदेश देते हैं, जबकि स्वयं हजारों करोड़ रुपये के वायुयान से विदेश यात्राएं करते हैं।

उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व संगठन सृजन अभियान को लेकर बेहद गंभीर है और जो भी पदाधिकारी इसमें लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस को नई ऊर्जा मिल रही है। कार्यकर्ताओं के उत्साह से यह स्पष्ट है कि आने वाले समय में कांग्रेस प्रदेश में मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी।

जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि यह बैठक संगठन सृजन अभियान के तहत पूर्वांचल जोन में आने वाले अंबेडकर नगर, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर एवं आजमगढ़ जनपदों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की जोनल बैठक थी।

बैठक में प्रमुख रूप से विक्रम मस्तल शर्मा,पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, अग्रसेन मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,विश्वनाथ चौधरी, विजय सिंह मल्ल ,मनोज जायसवाल, अनिल सिंह, प्रशांत पांडेय, शैलेंद्र मणि पांडेय, राज प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र कुमार, अहमद कुरैशी, शकील रहमानी, फ्लावर नकवी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश रावत, कवींद्र साहनी, हरजीत सिंह सलूजा, अरुण साहू, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, धीरेंद्र सिंह बबलू, अनिल शर्मा, मोहम्मद आमिर, बृजेश वर्मा, मंसाराम यादव, अशोक कनौजिया, मोहम्मद दानिश, चंद्रभूषण पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...