अयोध्या से रवि मौर्य की रिपोर्ट
अयोध्या में 31 मई को चलेगा स्वच्छता का महाअभियान…
नगर निगम ने शुरू की व्यापक तैयारी…
महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार ने अभियान का किया ऐलान…
अयोध्या में नगर निगम 31 मई को “एक रविवार, हर परिवार, करे गंदगी पर प्रहार” अभियान के तहत विशाल स्वच्छता महाअभियान चलाएगा।
महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि शहर को देश के शीर्ष 10 स्वच्छ शहरों में शामिल कराने के लक्ष्य के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है।
21 मई से जन-जागरूकता पदयात्रा शुरू होगी।
सुबह 7 बजे पदयात्रा निकाली जाएगी, जबकि शाम को विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रबुद्धजनों के साथ बैठकें आयोजित होंगी।
31 मई को सुबह 7 बजे से 7:30 बजे तक शहर के सभी 60 वार्डों में लोग अपने घरों और आसपास के सार्वजनिक स्थलों की सफाई करेंगे।

Comments
Post a Comment