97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्राप्त किया तृतीय स्थान
प्रमुख संवाददाता
लखनऊ।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित हुए हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी होते ही तमाम ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी सामने आए जिन्होंने ना सिर्फ अपने स्कूल व कालेज का नाम रोशन किया है बल्कि अपने जिले का भी गौरव बढ़ाया है।इसी क्रम में निवेदिता चौधरी ने सीबीएसई) बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।निवेदिता की इस बड़ी उपलब्धि से उनके विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन हुआ है।
आंबेडकर नगर के जिला जलालपुर स्थित पंडे कॉलोनी निवासी उमेश कन्नौजिया की पुत्री निवेदिता चौधरी रेडिएंट सेंट्रल चिल्ड्रेन अकादमी की छात्रा है। उन्होंने बायो स्ट्रीम से अध्ययन करते हुए यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। निवेदिता का सपना एक सफल डॉक्टर बनकर समाजसेवा करना है।इसलिए वह इस समय लखनऊ में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही है।निवेदिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं परिवारजनों को दिया।निवेदिता के पिता उमेश कन्नौजिया उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाँखा, भियांव में प्रधानाध्यापक हैं और माता सुजीता सहायक अध्यापिका हैं तथा उनके बड़े पिता रमेश कन्नौजिया हिंदी विषय के अध्यापक हैं।इसके अलावा,चाचा परमेंद्र कन्नौजिया राजनीति में सक्रिय हैं। चाचा पीयूष कन्नौजिया सहायक अध्यापक हैं तथा छोटे चाचा इंजीनियर अवनीश कन्नौजिया आरजीएसके टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर एवं डायरेक्टर हैं।निवेदिता की इस शानदार सफलता पर परिवार,विद्यालय प्रबंधन,शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Comments
Post a Comment