Skip to main content

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने जमकर नारेबाजी किया

अयोध्या से रवि मौर्य

 
अयोध्या।भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं सीएनजी के दामों में लगातार की जा रही वृद्धि तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस जनों ने आज जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी अयोध्या के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर एकत्रित होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया ।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में सरकार विरोधी पोस्टर एवं गैस सिलेंडर लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा पेट्रोलियम पदार्थों एवं गैस सिलेंडरों के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लिए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से आगे बढ़कर रिकाबगंज गंज चौराहे पर पहुंचे ही थे भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया,मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्राप्त किया।


प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। पेट्रोल, डीजल एवं गैस के दामों में लगातार वृद्धि से गरीब, किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने धान एम एस पी 72रु प्रति कुन्तल बढ़ोत्तरी को बहुत कम बताया और 3000रु प्रति कुन्तल करने की माँग किया। श्री सिंह ने नीट प्रश्न पत्र लीक होने की निंदा करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग किया।


महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के मूल्य लगातार बढ़ रहे हैं जिससे आम नागरिकों का जीवन कठिन हो गया है।


पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह , रामअवध पासी, कर्मराज यादव ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए आम जनता पर लगातार आर्थिक बोझ डाल रही है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इस जनविरोधी नीति का विरोध करती रहेगी।


जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनमानस की समस्याओं को लेकर संघर्ष करती रही है। भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज हर वर्ग परेशान है। जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।


कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया।


प्रदर्शन में प्रमुख रूप सेपी सी सी सदस्य उग्रसेन मिश्रा अनिल तिवारी, विजय पाल सिंह, महेंद्र सिंह, अशोक सिंह मनऊपुर , शैलेन्द्र मणि पाण्डेय, रेनू राय, नाजिश फातिमा, रबींद्र कोरी, राज प्रताप सिंह, राजकुमार पांडे, उमेश उपाध्याय, राम किशोर वर्मा, संतोष तिवारी, प्रशांत पांडे, राजेंद्र प्रसाद, रमाशंकर तिवारी, हृदयनारायण मिश्रा, फ्लावर नकवी, मो आमिर, रामेन्द्र त्रिपाठी, शत्रुहन सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, रंजीत सिंह, बृजेश रावत, फूलचंद यादव, मनोज जायसवाल, आशीष गुप्ता, दयाशंकर तिवारी, आदिल कुरैशी, रामसागर रावत, इरफान खां, तारिक रुदौलवी, डॉ रविकांत, राजकुमार सिंह सुधीर प्रदीप, आशुतोष सिंग, शैलेन्द्र सिंह, भीम शुक्ला,रमेश कुमार फौजी विकास मिश्रा,धीरेंद्र नाथ वर्मा, अशोक कुमार राय, फिरोज अंसारी, जिओ हैदर, विजय यादव, रामनाथ शर्मा, मनीष सिंह, सेवा दल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, आसाराम जागरथ, विवेक प्रताप शर्मा, कल्लू शर्मा, श्रीकांत मिश्रा, मोहम्मद आरिफ, धर्मेंद्र फास्टर,मोहम्मद जमील सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...