Skip to main content

दबंगों द्वारा शौचालय टैंक निर्माण कर अवैध ढंग से रास्ता रोकने की नाकाम कोशिश विफल

प्रमुख संवाददाता

अयोध्या अंबेडकरनगर दबंगों ने स्थाई निर्माण के लिए आम रास्ते के बीचों-बीच उक्त उद्दंड, सरकस भू माफिया राकेश कुमार मौर्य,प्रभावती,उमेश मौर्य,भारतीआदि द्वारा हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉoसम्राट अशोक मौर्य के बसखारी अंबेडकर नगर स्थित आवास के सामने सार्वजनिक रास्ते में शौचालय टैंक का निर्माण कर मार्ग बाधित करने की कोशिश को उच्चाधिकारियों ने नाकाम कर दियाl विदित हो रास्ता बाधित होने से प्रभावित लोगों द्वारा शिकायत दर्ज करने के उपरांत बसखारी किछौछा के अत्यंत सक्रिय नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता,सक्रिय अधिशासी अधिकारी,टांडा तहसील के लोकप्रिय उप जिलाधिकारी डॉoशशी शेखर,सी.ओ.परिक्षेत्र अकबरपुर,सक्रिय थाना अध्यक्ष बसखारी सुनील कुमार पांडेय,लेखपाल पुनीत पटेल,जनपद में नवागत तेज तर्रार एस.पी.प्राची सिंह, विद्वानअपर आयुक्त प्रशासन श्रीमानअजयकांत सैनी,पुलिस उप महा निरीक्षक श्रीमान सोमेन बर्मा आदि तमाम अधिकारियों की त्वरित सक्रियता से जारी आदेशों निर्देशों के फल स्वरूप जनपद अंबेडकर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में उक्त अवैध शौचालय टैंक को तोड़कर अवरुद्ध मार्ग को आम जन मानस के लिए नगर पंचायत के कर्मचारियों ने प्रशासन की मौजूदगी में रास्ता साफ कियाl इस संबंध में टांडा तहसील के उप जिलाधिकारी महोदय को शिकायती पत्र सौंपा गया। जिसमें विद्वान उप जिलाधिकारी महोदय ने तत्काल समुचित कार्रवाई कर रास्ता बाधित करने वालों को दंडित करने का निर्देश बसखारी थाने के प्रभारी निरीक्षक महोदय को दिया, जिसमें उक्त भू माफिया राकेश मौर्य को पुलिस ने कुछ धाराओं में पाबंद भी किया था। इस संबंध रास्ता बाधित होने से प्रभावित होने वाले निवासियों में प्रमुख रूप से रमेश मौर्य,रामजीत मौर्य,संतोष मौर्य, मंतोष मौर्य,जोगिंदर मौर्य,महेंद्र मौर्य सम्राट अशोक मौर्य,डाo चंद्रगुप्त मौर्य इत्यादि प्रभावित होने वाले निवासियों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया किअगर रास्ता बंद हो गया होता तो उनके आने-जाने व भवन निर्माण से संबंधित सामग्री लाने ले जाने में काफी दिक्कतें हो जातीं। इस परिप्रेक्ष्य में वरिष्ठ पत्रकार हिंदी दैनिक जनहित सत्ता के ब्यूरो प्रमुख राम केर सिंह,उमाशंकर त्रिपाठी,वाइस ऑफ मुसाफिर की रेनू गुप्ता,साहित्य सम्राट के संपादक डॉoसम्राटअशोक मौर्य,वाराणसी ब्यूरो प्रमुख डॉoचंद्रगुप्त मौर्य,अंबेडकर नगर प्रभारी डॉoसम्राट श्री कृष्णा मनमोहन मौर्य,जनमोर्चा हिंदी दैनिक के जगदंबा श्रीवास्तव,डॉoनृपेंद्र बहादुर श्रीवास्तव(मान्यता प्राप्त पत्रकार),दहकती खबरें की ब्यूरो प्रमुख नीलम सिंह, संतोष तिवारी,आचार्य स्कंद दास,निकिता,वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह,विंध्यवासिनी शरण पांडिया,विद्वानअधिवक्ता व पत्रकार सत्य प्रकाश मौर्य, विश्व नारी शक्ति सेना प्रमुख गुड़िया त्रिपाठी,प्रिया श्रीवास्तव्,प्रिया शुक्लाआदि ने प्रशासन की सक्रियता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया ।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...