अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पूर्व सीएमओ डॉ. नानक सरन की ओर से सम्मानित किए जाने का क्रम जारी है। रविवार को उन्होंने अयोध्या हनुमानगढ़ी के सामने दंतधावन कुंड के निकट रहने वाले राकेश कुमार निषाद की पुत्री पल्लवी निषाद को सम्मानित किया। पल्लवी ने हाईस्कूल में 93.7% अंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया था। डॉ. नानक सरन ने घर पहुंचकर पल्लवी और उनके माता-पिता को सम्मानित किया। उन्हें बैग, ट्रैक सूट व रामलला की मूर्ति देकर सम्मान बढ़ाया। साथ ही पल्लवी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर निषाद समाज के अध्यक्ष श्याम लाल निषाद, निषाद जयंती समारोह के अध्यक्ष अरुण निषाद, प्रदीप निषाद, भगवानदीन निषाद गोताखोर, जल्दू निषाद ,दुर्गेश, गंगा राम व राम जग मौजूद थे।

Comments
Post a Comment