Skip to main content

ग्राम विकास,पंचायती राज योजनाओं, गौशालाओं एवं खाद्यान्न व्यवस्था की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

स्वच्छता,खाद्यान्न वितरण एवं गौशालाओं के संचालन में लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश

अयोध्या से रवि मौर्य 

अयोध्या।जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं, गौशालाओं की समीक्षा, जिला स्वच्छता समिति तथा जिला आपूर्ति/खाद्यान्न समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक में जिलाधिकारी ने ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। डिजिटल लाइब्रेरी में पुस्तकें, फर्नीचर आदि ,पंचायत उत्सव भवन, अंत्येष्टि स्थल , बहुद्देशीय पंचायत भवन की भी समीक्षा की गई। उक्त में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।


गौशालाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंशों के संरक्षण, चारा, पेयजल एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए। गोशालाओं के लिए नेपियर घास की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। गर्मी के मौसम में गोवंशों के लिए आवश्यक शेड,कुलर पंखे,पेयजल आदि व्यवस्थाए कराने के निर्देश दिए। कहा कि केयर टैंकरों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। गोशालाओं में नर-मादा पृथक्करण की व्यवस्था कराई जाए। पशु चिकित्सक गोवंशों की नियमित जांच करें।यदि कोई दिक्कत है तो समय से अवगत कराए।


जिला स्वच्छता समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, कूड़ा निस्तारण एवं साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जाए। डीपीआरओ को निर्देश दिया ग्राम पंचायतो का संचालन सुदृढ़ कराया जाए। पंचायत सहायकों को समय से मानदेय दिया जाए। मानदेय भुगतान लंबित ना रखा जाए।


जिला आपूर्ति एवं खाद्यान्न समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को समय से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनाए रखी जाए। शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। सभी बीडीओ को निर्देश दिया फैमिली आईडी के कार्य में प्रगति लाई जाए। प्रतिदिन 50-60 आईडी बनाने के निर्देश दिए।


बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की जानकारी प्रस्तुत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...