Skip to main content

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी आयोजन किया

अयोध्या से रवि मौर्य 

अयोध्या । पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन किया गया ।


गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह तथा संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया 


अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा किराजीव गांधी जी आधुनिक भारत के प्रमुख शिल्पकार थे। वे भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने देश को एक नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की। वे केवल वर्तमान में नहीं जीते थे, बल्कि उन्होंने कई वर्षों पहले ही 21वीं सदी के भारत के मजबूत और आत्मनिर्भर होने का सपना देख लिया था। 


जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि उनकी दूरदर्शिता के कारण ही आज भारत सूचना प्रौद्योगिकी  के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देशों में खड़ा है। देश में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति लाने का श्रेय उन्हीं को जाता है, जिसने आम आदमी की पहुँच तकनीक तक सुनिश्चित की


महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा किराजीव जी का देश के युवाओं और यहाँ की लोकतांत्रिक व्यवस्था में अटूट विश्वास था। यह उनकी ही सोच थी कि 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार मिला, जिससे भारत की राजनीति में युवा पीढ़ी की भागीदारी बढ़ सकी। 

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी का मानना था कि एक मजबूत, विकसित और शिक्षित राष्ट्र के निर्माण के लिए देश के हर नागरिक का साथ आना जरूरी है। उन्होंने हमेशा सांप्रदायिक सद्भाव और देश की एकता-अखंडता को सर्वोपरि रखा।

जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि स्वर्गीय  राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करके उन्होंने सत्ता की बागडोर को गाँव और आम जनता तक पहुँचाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

सेवादल जिला अध्यक्ष फ्लावर नकवी तथा  पीसीसी सदस्य राम अवध पासी ने कहा कि राजीव जी ने भारत को आधुनिक सोच, तकनीक और 21वीं सदी की दिशा देने का कार्य किया। पंचायती राज से लेकर सूचना क्रांति तक, उनके दूरदर्शी फैसलों ने देश की नींव को मजबूत किया।

गोष्ठी में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह,उमेश उपाध्याय, हरजीत सिंह सलूजा, कविंद्र साहनी ,चंचल सोनकर ,अश्वनी सिंह मधुर, नाजिश फातिमा, डॉक्टर विनोद गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, पंकज सिंह, कैफियत, विजय यादव, स्पर्श गुप्ता, शुभम सिंह ,अशोक कुमार राय,पवन कुमार ,बांकेलाल सैनी,सोहनलाल, राजेश चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...