महंगाई, बिजली संकट, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सांसद अवधेश प्रसाद के नेतृत्व में सपाइयों का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन
अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के आह्वान पर मंगलवार को अयोध्या जिला मुख्यालय जनसमस्याओं को लेकर उठी आवाज से गूंज उठा। फैजाबाद (अयोध्या) के सांसद अवधेश प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित विशाल धरना-प्रदर्शन में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान जिला मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनसमर्थन साफ नजर आया।
सहादतगंज ओवरब्रिज के नीचे रामपथ से नौतपा की भीषण गर्मी में दोपहर में शुरू हुआ प्रदर्शन जुलूस के रूप में जिला मुख्यालय पहुंचना था लेकिन प्रशासन ने कुछ ही दूरी पर बैरियर लगाकर प्रदर्शन कार्यों को रोक दिया इस दौरान प्रदर्शन कार्यो ने बेरी केटिंग तोड़ने व उसके ऊपर चढ़ने का प्रयास किया लेकिन पुलिस बलों ने उनके मांसुबे को कामयाब नहीं होने दिया। इस दौरान महंगाई, बदहाल बिजली व्यवस्था, डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम, लगातार हो रहे पेपर लीक, बेरोजगारी, गैस सिलेंडर की किल्लत, सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।
सभा को संबोधित करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं के संकट से जूझ रही है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय केवल दिखावे की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी।
धरना-प्रदर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया। ज्ञापन में जनहित से जुड़े मुद्दों के जल्द समाधान की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जनता की समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक रूप से किया जाएगा।
प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्यालय समाजवादी पार्टी के नारों और जनता की आवाज से गूंजता रहा। जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने प्रदर्शन में उपस्थित पार्टी के नेताओं,कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, पूर्व मंत्री पवन पांडे, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ़ रुश्दी मियां, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, अजीत प्रसाद, हाजी फिरोज खान गब्बर, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, बख्तियार खान,हामिद जाफर मीशम, राम सागर वर्मा, अमृत राजपाल,अनीत शुक्ला, मो0 अली, रिजवान रसूल,शावेज़ जाफरी एडवोकेट, बलराम मौर्या,दान बहादुर सिंह,सरफ़राज़ नसरूल्लाह,सरोज यादव,जे पी यादव, रामकरण यादव,अर्पणा जायसवाल,विनोद लोधी, विकास सिंह छोटू, मोहम्मद राशिद खान,जब्बार अली, एजाज अहमद, रामजी पाल, आकिब खान,जय सिंह यादव, रितेश यादव,अजय वर्मा राजू,रक्षाराम यादव, पृथ्वीराज यादव,सियाराम निषाद,श्रीचंद यादव, इंद्रपाल यादव, गोविंद विश्वकर्मा, रामकरन यादव, सुजीत यादव, सीताराम यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment