अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या।जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने उपायुक्त विकास प्राधिकरण अनुराज जैन, पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री चक्रपाणि त्रिपाठी तथा नगर निगम के अधिशासी अभियंता के साथ जैन धर्मशाला स्थित 233 महिला सीआरपीएफ कैंप का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कैंप के कक्षों, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैंप में पानी के बहाव की व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराया जाए तथा वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से बचाव हेतु जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। इसके साथ ही नालियों की मरम्मत एवं सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कमरों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कक्षों की नियमित साफ-सफाई कराई जाए तथा आवश्यकतानुसार रंग-रोगन एवं मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने शौचालयों में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, रसोईघर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा एवं स्वच्छता की दृष्टि से नालियों को ढकवाने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि महिला सीआरपीएफ कर्मियों के लिए कैंप में सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं।

Comments
Post a Comment