Skip to main content

प्रदेश में बीज व्यवसाय को पारदर्शी, डिजिटल एवं बीज ट्रेसिविलिटी किए जाने हेतु साथी पोर्टल शुरु

अयोध्या से रवि मौर्य 

अयोध्या। जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्र ने बताया कि जनपद में कृषको को उच्च गुणवत्तायुक्त बीजों की उपलब्धता के साथ-साथ बीज व्यवसाय को डिजिटल, पारदर्शी एवं बीज व्यवसाय की ट्रेसिविलिटी किये जाने हेतु समस्त बीज वितरक/उत्पादक संस्थाओं/कम्पनियों/फर्मों/सहकारी विकी केन्द्रो/राजकीय विकी केन्द्रो द्वारा प्रदेश में बीज उत्पादन/स्टाक मैनेजमेन्ट/ स्थानान्तरण/बीज व्यवसाय/बीजों की विकी 10 मई 2026 से भारत सरकार द्वारा विकसित किये गये साथी पोर्टल के माध्यम से किये जाने के दृष्टिगत प्रदेश में साथी पोर्टल के सुगम संचालन हेतु दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है।

    उन्होंने बताया कि प्रदेश के अभिजनक बीज उत्पादन करने वाले सभी कृषि विश्वविद्यालयों एवं अन्य संस्थाओं द्वारा साथी पोर्टल के माध्यम से अभिजनक बीज का उत्पादन एवं विक्रय किया जायेगा।

प्रदेश में विभिन्न बीज उत्पादक संस्थाओं-यथा कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग उ०प्र० बीज विकास निगम इत्यादि के द्वारा साथी पोर्टल के माध्यम से अभिजनक बीजों की माँग भारत सरकार को प्रेषित किया जायेगा।

प्रदेश के समस्त बीज उत्पादक सरकारी/अर्द्ध सरकारी संस्थाए/ संस्थान/निगम, निजी फर्म/निजी कम्पनिया/एफ.पी.ओ द्वारा साथी पोर्टल के माध्यम से उ०प्र० राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था में बीजोत्पादन का पंजीयन कराकर समस्त फसलों के बीजों का उत्पादन का कार्य किया जायेगा, जिन्हें बीज उत्पादन एजेंसी (एस.पी.ए.) कहा जायेगा।

उ०प्र० राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था द्वारा साथी पोर्टल के माध्यम से बीज उत्पादन एजेंसी (एस.पी.ए.) का फसल पंजीयन क्षेत्र निरीक्षण, निरीक्षण रिपोर्ट को डिजिटल रूप से रिकार्ड करना, बीज वर्ग और स्रोत सत्यापन प्रमाणन प्रक्रियाओं को मंजूरी, सैम्पलिंग, बीज परीक्षण रिपोर्ट, टंग और प्रमाण-पत्र जारी करना, साथ ही प्रमाणक मानकों का अनुपालन करना सुनिश्चित किया जायेगा।

बीज विधायन संयंत्र पर बीज की आवक प्रसंस्करण, पैकिंग और लाट निर्माण का रिकार्ड नमूना ग्रहण की कार्यवाही साथी पोर्टल के माध्यम से की जायेगी, इसके साथ ही भौतिक रूप से प्रसंस्करण रजिस्टर भी रखेंगे। बीज उत्पादन एजेंसी (एस.पी.ए) द्वारा सभी स्टाक हस्तांतरण ‌विकी एवं वापसी साथी पोर्टल के माध्यम से की जायेगी, जो डीलर/डिस्ट्रीब्यूटर साथी पोर्टल पर पंजीकृत (On board) नहीं हो, के साथ किसी प्रकार का बीज विकी/व्यवसाय नहीं करेगें।

प्रदेश के सभी डीलर/ डिस्ट्रीब्यूटर/बीज व्यवसाई / सहकारी/ सरकारी बीज विकी केन्द्र साथी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकृत (On board) होंगे तथा साथी पोर्टल पर डिजिटल रूप से स्टाक प्राप्त करना, विकी (किसान स्तर के लेन देन सहित) बीज वापसी का रिकार्ड रखेगे।

साथी पोर्टल पर प्रदर्शित स्टाक तथा प्रतिष्ठान में भौतिक रूप से उपलब्ध स्टाक में भिन्नता होने पर बीज अधिनियम 1966, बीज नियम 1968, बीज नियन्त्रण आदेश 1983 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी। टूथफुल (टी.एल. सीड) बीज स्टाक मैनेजमेन्ट/ स्थानान्तरण/ बीज व्यवसाय/ बीजों की विकी भी साथी पोर्टल के रैपिड मॉड्यूल/होलिस्टिक मॉड्यूल के माध्यम से किया जायेगा। प्रदेश की समस्त बीज परीक्षण प्रयोगशालाये साथी पोर्टल पर पंजीकृत (On board) होगी। कृषि विभाग एवं बीज व्यवसाय से संबद्ध संस्थाओं/फर्मों द्वारा जनपद के समस्त कृषकों को साथी पोर्टल से बीज प्राप्त किये जाने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया जायेगा।

     जिला कृषि अधिकारी ने सभी बीज उत्पादक/ वितरक, सरकारी/अर्द्ध सरकारी संस्थाए/संस्थान/निगम् ‌निजी फर्म/निजी कम्पनियां/एफ.पी.ओ. से अपील कि है वह तत्काल साथी पोर्टल पर पंजीकृत (On board) पोर्टल के माध्यम से ही बीज का उत्पादन/व्यवसाय करना सुनिश्चित करें, अन्यथा इसका उलंघ्घन करने पर बीज नियन्त्रण आदेश 1983 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...