Skip to main content

प्रबुद्ध वर्ग के बीच पहुंची भाजपा, गिनाईं 12 वर्षों की उपलब्धियां

अभियान के तहत रविवार को लगेगी चौपाल जनप्रतिनिधि व अधिकारी सुनेंगे जनसमस्या

अयोध्या से रवि मौर्य 

अयोध्या। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "विश्वास, विकास एवं जनकल्याण" अभियान के तहत महानगर क्षेत्र में प्रबुद्ध वर्ग संपर्क अभियान को गति दी जा रही है। शनिवार को पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिकों से संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।

अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधि एवं पूर्व जनप्रतिनिधि 50-50 तथा पार्टी पदाधिकारी 10-10 प्रबुद्ध जनों से संपर्क करेंगे। महानगर क्षेत्र में कुल 500 प्रबुद्ध नागरिकों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने संत-महंतों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और चिकित्सकों से संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर चर्चा की।

पूर्व सांसद ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और इसी विश्वास के साथ भाजपा जनता के बीच संवाद स्थापित कर रही है।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। 

भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज को दिशा देने वाला वर्ग है। उनके सुझाव और सहभागिता से सरकार की नीतियां और अधिक प्रभावी बनती हैं। 

मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र ने बताया कि अभियान के तहत रविवार को पूरा बाजार के रसूलाबाद में विधायक की अध्यक्षता में जनचौपाल सायं 5 बजे होगा। बाल्दा में महापौर की मौजूदगी में जनसंवाद कार्यक्रम शाम 4 बजे से आयोजित किया गया है। चौपालों में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी आमजन की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का करेंगे।

अभियान के तहत पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य वासुदेव मौर्या, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने महानगर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध जनों से सम्पर्क किया।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...