Skip to main content

गरीबों के राशन पर कोटेदार का डाका

प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल गांववासी मजबूर होकर डीएम से लगाई गुहार: सरोज यादव

 अयोध्या से रवि मौर्य 

अयोध्या। बीकापुर तहसील क्षेत्र के साल्हीपुर में राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में" अयोध्या जनपद के हरिनटीगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत साल्हीपुर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान संचालक कोटेदार द्वारा राशन वितरण में अनियमितता, गांव वासियों से अंगूठा लगवा लेते हैं परंतु राशन नहीं देते पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिए जाने तथा शिकायत करने पर अभद्र व्यवहार मारपीट किए जाने के आरोपों ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों की चिंता बढ़ा दी है।

समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के हितों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर पात्र लाभार्थियों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। यदि ग्रामीणों की शिकायतें सही हैं, तो यह न केवल सरकारी योजनाओं की मंशा के साथ खिलवाड़ है, बल्कि गरीबों के हक पर सीधा डाका है।उन्होंने जिला प्रशासन और खाद्य एवं रसद विभाग से सवाल किया कि आखिर शिकायतों के बावजूद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? क्या गरीबों को उनका हक दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता नहीं है? क्या राशन माफियाओं और भ्रष्ट तत्वों को संरक्षण दिया जा रहा है?

सरोज यादव ने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी पाए जाने पर संबंधित कोटेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा सभी पात्र लाभार्थियों को उनका पूरा राशन सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गरीबों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ बंद नहीं हुआ और प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो समाजवादी पार्टी महिला सभा जनता के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।रीता निषाद, नीलम कुमारी,माया देवी, किशन निषाद, दिनेश, रोहित निषाद, मोनू, विजय कुमार ,अमरजीत, पंडाल, गायत्री, रामरति,तारावती, अमरावती ,रोहित निषाद, राज ,मुकेश, बबलू निषाद, दिनेश, ललई निषाद, गायत्री, रीता,शिवनारायण शीला छवि राजी, सीता देवी, निर्मला, बड़का, सुषमा, किस्मत, कुसुम, रेवती, रामावती, आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...