ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर पत्रकारों ने कराया विशाल तहरी भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल के पावन अवसर पर मंगलवार को रिकाबगंज स्थित जिला चिकित्सालय गेट के समीप पत्रकार साथियों द्वारा विशाल तहरी भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे से प्रारंभ हुआ यह सेवा कार्य देर शाम तक निरंतर जारी रहा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं, राहगीरों, मरीजों के परिजनों एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित इस भव्य भंडारे में भगवान श्री हनुमान जी के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक तहरी प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन स्थल पर दिनभर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। भंडारे में पहुंचे लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
आयोजन को सफल बनाने में पत्रकार राकेश तिवारी, रविकांत आर्य, अरविंद यादव, रिशु निषाद, अनूप कुमार रिंकू, रवि मौर्य, प्रभाकर यादव, अमित कुमार गौड़, अंतरिक्ष तिवारी, सोनू चौधरी, डॉ. आशीष पाठक, डॉ. जी.सी. पाठक, डॉ. रईस अहमद, हनुमत दुबे (फार्मासिस्ट), सुशील वर्मा (एनआरएचएम), सतीश कुमार, डॉ. एस.के. तिवारी, अशोक कुमार गौड़ ‘बबलू’, गिरीश गौड़ एवं अर्जुन प्रजापति का विशेष योगदान रहा।
इसके अतिरिक्त सिद्धार्थ विश्वास, संदीप श्रीवास्तव, विपिन पांडे, अभिषेक, शमशाद, प्रज्ञा मौर्या, परी, अंशिका, पप्पू, लोकेश यादव सहित दर्जनों स्वयंसेवकों ने प्रसाद वितरण, व्यवस्था संचालन एवं श्रद्धालुओं की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, समर्पण एवं लोककल्याण की भावना का प्रतीक है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिससे जरूरतमंदों, मरीजों के तीमारदारों तथा आमजन को प्रसाद उपलब्ध कराया जा सके।
भंडारे के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए पत्रकार साथियों के इस सेवा कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

Comments
Post a Comment