Skip to main content

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पुत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

अयोध्या से रवि मौर्य 

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव के नेतृत्व में अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष रामकरन यादव एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन (सिटी मजिस्ट्रेट) के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।


सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं, जिससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि इस प्रकार की भ्रामक एवं अभद्र सामग्री प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।


सपा नेताओं ने मांग की कि संबंधित फेसबुक आईडी संचालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।


जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन किसी भी जननेता के परिवार के खिलाफ अभद्र एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ऐसे कृत्यों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे।


सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला महासचिव बख्तियार खान,राष्ट्रीय महासचिव शावेज जाफरी एडवोकेट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अधिवक्ता सभा अर्जुन यादव, प्रदेश सचिव अधिवक्ता सभा कपिंजल निषाद, प्रदेश सचिव के.के. पटेल, जिला महासचिव दिनेश यादव, जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव, लोहिया वाहिनी के एडवोकेट अजय यादव, सीताराम यादव,शरद कुमार यादव,जिला सचिव विजय प्रताप यादव, जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप यादव, पूर्व अध्यक्ष गन्ना समिति सुरेंद्र यादव, सर्वजीत यादव, जिला सचिव घनश्याम यादव, जिला उपाध्यक्ष महेश यादव एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रदेव यादव, वीरेंद्र यादव एडवोकेट, दिलीप वर्मा एडवोकेट, महानगर महासचिव अधिवक्ता सभा गोविंद यादव, जिला सचिव सीताराम यादव, ललित यादव एडवोकेट, मुलायम यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शोएब खान, महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव, अंकित यादव, संतराम यादव एडवोकेट, जितेंद्र यादव, चौधरी राकेश राणा एडवोकेट, विपिन यादव एडवोकेट, दातादीन यादव, जगराम यादव, मुलायम यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष नीरज यादव, महानगर उपाध्यक्ष रमेश यादव, अधिवक्ता सभा के रविंद्र चौरसिया,लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश सिंह बैचलर सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समाजवादी पार्टी नेताओं ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे जाने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...