Skip to main content

अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सपा नेताओं ने किया पौधारोपण व पौधा वितरण

रवि मौर्य

 अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

केसीएल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में संस्थापक एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव तथा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में आम, लीची, नींबू, नीम और आंवला सहित दर्जनों फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

महिला सभा जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हमेशा पर्यावरण संरक्षण, विकास और जनकल्याण की सोच को आगे बढ़ाने का कार्य करते रहे हैं।

वहीं रीडगंज चौराहे पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांशु तिवारी के नेतृत्व में पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ तथा निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने पौधा वितरित कर किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरण करने की अपील की।

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को विशेष महत्व दिया गया और लोगों को हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित ऐसे कार्यक्रम समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं। वहीं श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ मनाया जाएगा तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रमों में नीरज यादव, महादेव यादव, राजेश यादव, रिंकी, पूनम, रामप्यारे, राजकुमारी कोरी, यशोमती कोरी, हामिद जाफर मीसम, राम अचल यादव, श्रीचंद यादव, बृजेश सिंह चौहान, अपर्णा जायसवाल, दान बहादुर सिंह, सोनू यादव, जगन्नाथ यादव, अनस खान, अविनाश प्रताप सिंह, रजत गुप्ता, आलोक पांडेय, रोहित तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...