Skip to main content

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हर नागरिक की भूमिका अहम : संतोष सिंह

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' में प्रबुद्धजनों से किया गया संवाद

अयोध्या से रवि मौर्य 

अयोध्या। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संवाद स्थापित करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विकसित भारत के विजन पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी संतोष सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक वर्ग अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही भाजपा का उद्देश्य है। विधायक चन्द्रभानु पासवान ने कहा कि संगठन लगातार समाज के सभी वर्गों से संवाद स्थापित कर सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा रहा है। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं ने देश के साथ-साथ अयोध्या के विकास को भी नई गति दी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक आधारभूत संरचना, बेहतर नागरिक सुविधाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के माध्यम से अयोध्या विश्व पटल पर अपनी नई पहचान बना रही है। सम्मेलन को सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी इन्द्र भूषण वर्मा, पूर्व कुलानुशासक अजय प्रताप सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा मंजूषा पाण्डेय, बार एसोशिएसन के पूर्व अध्यक्ष पारसनाथ पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ व स्मति चिन्ह देकर स्वागत किया। संचालन राममोहन भारती ने किया।

सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक रामचन्दर यादव, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, संजीव सिंह,अवधेश  पाण्डेय बादल, महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, तिलकराम मौर्या, शिवम्ं शुक्ला, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, शिवम सिंह, सुशील मिश्रा, अमित कुमार मिश्र, जेपी श्रीवास्तव, सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारीर चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षाविद् सहित अन्य प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

सम्मेलन के उपरांत राम की पैड़ी पर 'प्रगति के पथ पर 12 वर्ष' विषयक प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उसका अवलोकन किया गया। इसके बाद रामकथा पार्क में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक दर्जन पौधों का रोपण भी किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...