अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या। ज्येष्ठ माह के शनिवार को पत्रकार चौराहे पर वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र सिंह एवं अजय श्रीवास्तव 'अज्जू', निर्मल पांडे के नेतृत्व में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने हनुमानजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं भोग लगाकर किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्रेयस त्रिपाठी ने भी पूजन-अर्चन कर शरबत वितरण में सहभागिता निभाई।
पारसनाथ यादव ने कहा कि गर्मी में राहगीरों और जरूरतमंदों को शीतल पेय उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है तथा ऐसे सामाजिक आयोजन समाज में सेवा और सद्भाव का संदेश देते हैं। वहीं सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी ने कहा कि जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लोगों को राहत पहुंचाने के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। इस मौके पर दर्जनों पत्रकारों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Comments
Post a Comment