सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सुपुत्री के खिलाफ की गई अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी निंदनीय है- अपर्णा जायसवाल
अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या। सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष अपर्णा जयसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी पर हुई अभद्र टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति और आलोचना का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी भी महिला के सम्मान पर आघात करने वाली भाषा स्वीकार नहीं हो सकती। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह है, परन्तु व्यक्तिगत अपमान और अभद्रता समाज में गलत संदेश देती है, दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।। राष्ट्रीय अध्यक्ष की बेटी के मामले में भाजपा के बड़े नेताओं की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। वो इस मामले में मौन क्यों हैं?अखिलेश यादव जी की बेटी पर की गई अभद्र टिप्पणियां केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान पर हमला है। अगर कार्रवाई नहीं की जाती है तो समाजवादी पार्टी महिला संगठन सड़क पर धरना प्रदर्शन और आंदोलन करेगी।

Comments
Post a Comment