Skip to main content

पोस्ट ऑफिस से श्रीरामजन्मभूमि तक 'नो वेंडिंग जोन' होगा रामपथ

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में विकास के कई प्रस्ताव पास 

अयोध्या से रवि मौर्य 

अयोध्या। रामपथ पर पोस्ट ऑफिस से श्रीरामजन्मभूमि एवं रामजन्मभूमि से रेलवे स्टेशन अयोध्या तक का हिस्सा 'नो वेंडिंग जोन' होगा। इसके पूर्व यहां पटरी पर दुकान चलाने वालों का सर्वे किया जाएगा। यह निर्णय नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने की। बैठक में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार मौजूद थे। 

बैठक में धर्मपथ, सूर्यकुंड सहित चुनिंदा स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाने का फैसला किया गया। कार्यकारिणी ने नाका आबकारी भवन के सामने हनुमानजी के मंदिर के निकट चल रही मांस की दुकान हटाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही नगर निगम की दुकानों का किराया पुनर्मूल्यांकन करने के साथ ही 50 दुकानों के नवनिर्माण के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय किया गया। तय किया गया कि लता चौक के पास 15 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य में होने वाले टेंडरिंग व्यवस्था में पीडब्ल्यूडी के नियम को लागू करने का फैसला किया गया। 

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे ने बताया कि बीते रविवार को आयोजित 'एक रविवार, हर परिवार, करे गंदगी पर परिवार' अभियान की सफलता के लिए कार्यकारिणी ने ध्वनि मत से महापौर और नगर निगम की टीम को बधाई दी। इस मौके पर री-शिड्यूल कर सफाई कर्मियों की अनियमितता दूर करने का निर्णय किया। बताया गया कि कूड़ा निस्तारण के लिए अब तक छह एमआरएफ चालू है। पिरखौली में निर्मित एमआरएफ सेंटर को चालू करने का प्रस्ताव भी इस मौके पर पास किया गया। सफाई व्यवस्था में लगे संस्थाओं के बिल भुगतान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई का निर्णय किया गया। इसके साथ ही डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली एक संस्था के कार्यों को असंतोषजनक कर देते हुए कार्रवाई का निर्णय लिया गया। इस मौके पर विस्तारीकरण क्षेत्र से नगर निगम को मिली जमीन नवीन परती, बंजर, ग्राम समाज एवं अन्य प्रकार की जमीनों की पैमाइश कर बैरिकेडिंग करने का निर्णय किया गया।

 यह भी तय किया गया कि नगर में वन आक्षदित क्षेत्र बढ़ाने के लिए 500 वर्ग मीटर से कम एवं ज्यादा तथा एक एकड़ से अधिक जमीन की तीन श्रेणी बताकर मियावाकी पद्धति से सघन वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर तालाब के जीर्णोद्धार की योजना बनाने का भी निर्णय किया गया।

 बैठक में कार्यकारिणी उपसभापति संतोष सिंह, कार्यकारिणी सदस्य विशाल पाल, चंदन सिंह, आभा पांडेय, गायत्री देवी, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, रमाशंकर निषाद, विकास कुमार, मनीषा यादव, जगत नारायण यादव के अलावा अपर नगर आयुक्त डॉ.नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल, सहायक नगर आयुक्त गुरुप्रसाद पांडेय, एमटीएस जयप्रकाश, सहायक अभियंता राजपति यादव आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...