अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या। सांस की गंभीर समस्या से जूझ रही 40 वर्षीय रामादेवी, निवासी नवाबगंज जनपद गोण्डा, की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें अयोध्या स्थित श्री राम चिकित्सालय से दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
मरीज की स्थिति को देखते हुए सरकारी एंबुलेंस संख्या UP 32 FG 0539 के चालक निखिल तिवारी तथा ईएमटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने अन्य सहयोगी कर्मियों अनिल पांडेय, दिनेश एवं अजय सिंह के साथ पूरी सतर्कता बरतते हुए मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट प्रदान किया। एंबुलेंस टीम ने रास्ते भर मरीज की निगरानी करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं सकुशल दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता और मानवीय सेवा भावना की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Comments
Post a Comment