महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा में वाहन प्रवेश द्वार-1 पर नवीन सुरक्षा क्षेत्र एवं एक्स-रे बैगेज निरीक्षण प्रणाली का उद्घाटन किया गया
अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या। महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा में सोमवार को वाहन प्रवेश द्वार-1 पर स्थापित नवीन सुरक्षा होल्डिंग क्षेत्र (एसएचए) एवं एक्स-रे बैगेज निरीक्षण प्रणाली (एक्सबीआईएस) का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमित भट्ट तथा एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर कासो, सीआईएसएफ रविंदर सिंह सहित भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण एवं सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
वाहन प्रवेश द्वार-1 पर स्थापित अत्याधुनिक स्वदेशी एक्सबीआईएस मशीन के संचालन से हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया गया है। इस नई सुरक्षा प्रणाली के माध्यम से वाहनों के माध्यम से आने वाली सामग्री की जांच अधिक प्रभावी, त्वरित एवं विश्वसनीय ढंग से की जा सकेगी, जिससे हवाई अड्डे की समग्र सुरक्षा संरचना को महत्वपूर्ण मजबूती प्राप्त होगी।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों एवं हवाई अड्डे की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वदेश में निर्मित इस XBIS मशीन की स्थापना 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को भी सुदृढ़ करती है तथा भविष्य में हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सक्षम एवं प्रभावी बनाएगी।


Comments
Post a Comment