अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या। जनपद में 102 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर प्रसूता के लिए जीवनदायिनी साबित हुई। प्रसव पीड़ा से परेशान पूनम को समय रहते 102 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुदौली पहुंचाया गया, जहां उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
जानकारी के अनुसार प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने 102 एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस संख्या UP32FG2061 मौके पर पहुंची और प्रसूता को सुरक्षित रूप से सीएचसी रुदौली लेकर गई। एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता और समय पर मिली चिकित्सा सहायता के चलते प्रसूता का सुरक्षित उपचार संभव हो सका।
सीएचसी रुदौली में चिकित्सकों की देखरेख में प्रसव संपन्न हुआ। वर्तमान में जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं। परिजनों ने 102 एंबुलेंस सेवा तथा चिकित्सा दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपात स्थिति में समय पर मिली यह सहायता उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं रही।

Comments
Post a Comment