Skip to main content

1.91 करोड़ की लागत से तीन सड़कों का शिलान्यास, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी मजबूत

अयोध्या से रवि मौर्य 

अयोध्या । विकासखंड पूरा क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने गुरुवार को लगभग 1.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली तीन सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

शिलान्यास की गई परियोजनाओं में मड़ना के सेवरा चौरा पक्की सड़क से बलुईया मांझा तक 1.580 किलोमीटर, दतौली में प्रह्लाद वर्मा के घर से नहर होते हुए बरौली-मड़ना संपर्क मार्ग तक 1.210 किलोमीटर तथा खानपुर पुरसाएं में राजेन्द्र प्रसाद तिवारी के घर से पकौड़ी हरिजन के घर तक 0.550 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शामिल है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं और बेहतर सड़क नेटवर्क से किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए इसी तरह योजनाबद्ध तरीके से कार्य जारी रहेंगे।

गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक गांव को गुणवत्तापूर्ण सड़क नेटवर्क से जोड़ना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का आर्थिक और सामाजिक विकास तेज गति से हो सके।

इस अवसर पर तिलकराम मौर्य, हरभजन गौड़, अरविन्द सिंह, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र, राजेश पाठक, मंडल अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, वरुण चौधरी, ओम प्रकाश यादव, अच्छे लाल निषाद, राघवेन्द्र पाण्डेय, दीपक सिंह ‘गब्बर’, मुन्ना दूबे, अभय सिंह बग्घी, प्रदीप सिंह, प्रह्लाद वर्मा, रामजीत निषाद, लोकेश तिवारी, आशीष मणि त्रिपाठी, रमन लाल कोरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...