विशेष संवाददाता
जौनपुर नंद गोपाल फाउंडेशन के तत्वावधान में आज जौनपुर जिले के विकास खण्ड धर्मापुर ग्राम सभा कादीपुर (पौना)में एक व्यापक वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।
इस अभियान के तहत 200 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए, जिनका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ाकर प्रकृति को हरा-भरा बनाना है।
फाउंडेशन के अध्यक्ष उमेश मौर्य के नेतृत्व में चलाए गए इस कार्यक्रम में ग्राम सभा के लेखपाल मानस उपाध्याय जी, नवनीत सोनकर जी,चोरसण्ड, BCPM सुधीर मौर्य जी, और स्थानीय शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा अजय सोनकर, सूरज प्रजापति, और विकास गुप्ता जी की भी उपस्थिति रही।
पर्यावरण को बचाने के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं और आने वाले दिनों में और भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


Comments
Post a Comment