Skip to main content

2027 में पूर्ण बहुमत से बनेगी सपा सरकार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सरकार जवाब दे – सांसद सनातन पांडेय

अयोध्या से रवि मौर्य 

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के वैचारिक पुरोधा एवं "छोटे लोहिया" के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय पंडित जनेश्वर मिश्र की 5 अगस्त को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित होने वाली जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बलिया के सांसद सनातन पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र का संपूर्ण जीवन समाजवाद, सादगी, संघर्ष और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उनके विचार आज भी समाजवादी आंदोलन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 5 अगस्त को बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचकर जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद सनातन पांडेय ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है और समाजवादी पार्टी जनता के विश्वास पर खरी उतरेगी।

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर सांसद ने कहा कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार से जवाब देने की बात कही।

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय 'पवन पांडे' ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र का जीवन समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पण, संघर्ष और जनसेवा की मिसाल है। उन्होंने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों और विचारों को मजबूती से पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा 5 अगस्त के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे।

समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी लखनऊ पहुंचेंगे। उन्होंने सभी विधानसभा, नगर एवं सेक्टर स्तर के पदाधिकारियों से जयंती समारोह की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

बैठक में जयंती समारोह की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा संगठनात्मक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। सपा के  निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडे ने बताया कि कार्यक्रम को पूर्व विधायक जयशंकर पांडे,राजा चतुर्वेदी,अनित शुक्ला, हामिद जफर मीशम, डॉ जितेंद्र मिश्रा,महंत चंद्र प्रकाश त्रिपाठी,दान बहादुर सिंह,अजय दुबे उर्फ अंजू दुबे,राम उदित यादव जिला अध्यक्ष अमेठी,अवधेश मिश्रा,अजय तिवारी सहित दो दर्जन से अधिक नेताओं ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से श्री चंद्र यादव, मोहम्मद असलम,अपर्णा जायसवाल,रामजी पाल,सीताराम यादव,अंसार अहमद,जितेंद्र यादव,बृजेश सिंह चौहान,राम धीरज तिवारी,सूरज त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता के अलावा प्रबुद्ध वर्ग के लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...