प्रमुख संवाददाता
लखनऊ। नगर निगम के जोन-4 में तैनात जोनल सेनेटरी ऑफिसर पंकज शुक्ला के स्थानांतरण की मांग को लेकर पार्षद शैलेंद्र वर्मा ने नगर आयुक्त को पत्र भेजा है। उन्होंने मामले की समीक्षा कर स्थानांतरण नीति के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है।
पत्र में पार्षद ने उल्लेख किया है कि पंकज शुक्ला पिछले लगभग 10 वर्षों से नगर निगम लखनऊ में कार्यरत हैं तथा जोन-4 में उनकी तैनाती को भी करीब छह वर्ष हो चुके हैं। उनका कहना है कि किसी अधिकारी का लंबे समय तक एक ही नगर निगम और एक ही जोन में लगातार तैनात रहना प्रशासनिक दृष्टि से उचित नहीं माना जाता।
पार्षद ने पत्र में कहा है कि समय-समय पर अधिकारियों के स्थानांतरण का उद्देश्य प्रशासनिक निष्पक्षता, पारदर्शिता और कार्यकुशलता बनाए रखना होता है। ऐसे में उन्होंने नगर आयुक्त से अनुरोध किया है कि प्रकरण की समीक्षा कराई जाए और यदि स्थानांतरण नीति के तहत जोनल सेनेटरी ऑफिसर का तबादला अपेक्षित हो तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पत्र में यह भी कहा गया है कि स्थानांतरण नीति का समान रूप से पालन होने से प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जनविश्वास दोनों मजबूत होते हैं।

Comments
Post a Comment