रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य अयोध्या । शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन एवं जनवादी नेता सत्यभान सिंह जनवादी का 50वां जन्मदिवस रविवार को विभिन्न सामाजिक, श्रमिक एवं शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनेक संगठनों के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें सम्मानित कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
बीएसएनएल यूनियन कार्यालय में यूनियन नेता कॉमरेड तिलकराज तिवारी, विपिन पाठक, बृजेश सिंह एवं उनके साथियों ने सत्यभान सिंह जनवादी का स्वागत कर जन्मदिन मनाया। इसके बाद श्रमिक संघ कार्यालय में ट्रेड यूनियन नेता शैलेन्द्र सिंह एवं माले नेता अतीक अहमद ने उनका अभिनंदन करते हुए सामाजिक सरोकारों के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
वहीं नंद कॉन्वेंट स्कूल में स्कूल प्रबंधक रजनीकांत एवं मालती तिवारी के नेतृत्व में छात्रों के बीच फल वितरण कर जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
अपने जन्मदिवस के अवसर पर सत्यभान सिंह जनवादी ने कहा कि 27 जुलाई 1976 को शुरू हुई जीवन यात्रा का प्रत्येक पड़ाव उन्हें जनता के सुख-दुःख, संघर्षों और सपनों से जोड़ता रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें जीवन में जो स्नेह, विश्वास और सहयोग मिला है, उसके लिए वे सभी साथियों के प्रति हृदय से आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि वे ईश्वर से लंबी आयु नहीं, बल्कि इतना साहस और संकल्प मांगते हैं कि जीवन का प्रत्येक क्षण समाज के अंतिम व्यक्ति के सम्मान, न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर सकें। उनका मानना है कि एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण केवल सत्ता से नहीं, बल्कि जागरूक नागरिकों, शिक्षित युवाओं, सम्मानित महिलाओं, मेहनतकश किसानों और श्रमिकों की सक्रिय भागीदारी से होता है।
अंत में उन्होंने देश, प्रदेश और जनपद के सभी साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने उनके जन्मदिवस के अवसर पर शुभकामनाएं, स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया।


Comments
Post a Comment