वशिष्ठ मौर्य
भटनी (देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज भटनी स्थित मीरा मनोरथ वाटिका (ब्लॉक रोड) में सुबह 10 बजे एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं 339 रामपुर कारखाना विधानसभा के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर अखिलेश यादव का जन्मदिन "गाँव, गरीब, किसान, मजदूर, वंचित एवं उपेक्षित उत्थान दिवस" के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकारों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
आयोजक अशोक सिंह कुशवाहा ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित साथियों से अपील की है कि वे सुबह 10 बजे समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल पूर्व प्रधान ब्रमदेव कुशवाहा सभासद विवेक कुशवाहा। ह्रेकृष्णा कुशवाहा पूर्व प्रधान सत्यनारायण कुशवाहा प्रधान ललन कुशवाहा वशिष्ठ मौर्या कमलेश दशरथ मौर्या आदि उपस्थित रहे...

Comments
Post a Comment