हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडेय दिल्ली करेंगे प्रस्थान
अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के न्यासियों द्वारा एवं न्यासियों के द्वारा नियुक्त कर्मचारियों द्वारा न्यास में की गई चोरी,गबन, एवं भूमि खरीद में हुई कमीशन बाजी, मंदिर निर्माण में ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को ठेकेदारी देने, तथा हिंदू भावनाएं आहत होने, इत्यादि के आधार पर हिंदू महासभा संकल्पित है , हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडे के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं साधु संतों द्वारा अयोध्या के सरयू तट पर पहुंच कर सरयू जल हाथ में लेकर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट के अपराधियों के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल फूंकऻ गया,इसके लिए हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय शीघ्र ही दिल्ली प्रस्थान कर रहे हैं ,जहां वह सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से एवं अन्य पदाधिकारी से भेंट करके राम जन्मभूमि तिथि क्षेत्र न्यास किस तरह भंग हो ?इसकी पर चर्चा परिचर्चा, एवं विचार विमर्श ,करने के उपरांत रणनीति बनाएंगे, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडेय ने कहा है एक कार सेवक होने के नाते, एवं वर्षों तक अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए संघर्ष करने के कारण यह मेरा नैतिक दायित्व है कि राम मंदिर में हुई चोरी गबन हेरा फेरी और कमीशन बाजी के असली अपराधियों को दंड दिलवाऊं, इसके लिए उनसे जो भी हो सकेगा वह करेंगे , राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के न्यासियों एवं उनके द्वारा नियुक्त कर्मचारियों की मिलीभगत से हिंदू समाज की न सिर्फ भावनाएं आहत हुई है बल्कि हिंदू समाज के साथ विश्वास घात भी किया गया है इन सबको दंड दिलवाना उनका नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है इसीलिए सड़क से लेकर न्यायालय तक संघर्ष करने का संकल्प लिया जाता है, हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष महंत राम लोचन शरण शास्त्री राजन बाबा ने कहा कि न्यायालय में संघर्ष हिंदू महासभा के द्वारा किया गया किंतु जब समय आया तो सुप्रीम कोर्ट को दबाव में लाकर भाजपा तथा विश्व हिंदू परिषद ने ट्रस्ट का गठन अपने नाम कर लिया जबकि यह अधिकार हिंदू महासभा का था अगर शीघ्र ही ट्रस्ट भंग नहीं किया जाता और ट्रस्ट के लोग अपने पदों से त्यागपत्र नहीं देते तो हिंदू महासभा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगी संकल्प लेने वाले अन्य प्रमुख लोगों में अनंत शास्त्री, आलोक मिश्रा, अवनीश शास्त्री, प्रमोद सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment