लखनऊ। नगर निगम की केंद्रीय कार्यशाला (आर-आर) में कार्यरत एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान अचानक सांप ने काट लिया। घटना के बाद कार्यशाला में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों ने बिना समय गंवाए घायल कर्मचारी को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कर्मचारी नियमित रूप से अपने कार्य में जुटा हुआ था, तभी अचानक सांप ने उसे काट लिया। घटना की सूचना मिलते ही अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया , जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। खबर लिखे जाने तक अस्पताल में भर्ती कर्मचारी की हालत सुरक्षित बताई जा रही है। चिकित्सक उसकी निगरानी कर रहे हैं। घटना के बाद कार्यशाला परिसर में कर्मचारियों के बीच चिंता का माहौल है। कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर साफ-सफाई तथा जहरीले जीव-जंतुओं से सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था किए जाने की भी मांग की है।
प्रमुख संवाददाता


Comments
Post a Comment