प्रमुख संवाददाता
आगरा। नगर निगम में सेवा प्रदाता द्वारा नियोजित सफाई श्रमिकों, चौकीदारों, ड्राइवरों, क्लीनरों, कम्प्यूटर ऑपरेटरों,माली, प्रकाश विभाग के हेल्परों, लाईनमैनों सहित सभी श्रेणी के सेवा प्रदाता द्वारा नियोजित ठेका कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश शासन के श्रम अनुभाग-2, संख्या:374/36-2-2026-2041256 लखनऊ: दिनांक: 17-4-2026 के क्रम में अकुशल, अद्धकुशल एवं कुशल कर्मचारियों को बढ़ी हुई मजदूरी का लाभ दिलवाये जाने के लिए अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि श्रम विभाग द्वारा शासनादेश के अनुसार अकुशल श्रमिक ( सफाई श्रमिकों) को 15500 रुपये,अर्द्धकुशल श्रमिक को 18050 रुपये और कुशल श्रमिकों को 19096 रुपये मासिक वेतन दिया जाना 01 अप्रैल 2026 से सुनिश्चित किया गया है। इसलिए शासनादेश की सारणी दो के अनुसार आगरा नगर निगम होने के कारण सेवा प्रदाता द्वारा नियोजित श्रमिकों को ये वेतन इसी महीने से दिया जाना चाहिए। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने शीघ्र ही वेतन बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
ज्ञापन देने बालों में विनोद इलाहाबादी,सुन्दर बाबू चंचल, हरीबाबू वाल्मीकि, मोहन गुलज़ार, सम्राट चौधरी आदि मौजूद थे।

Comments
Post a Comment