Skip to main content

किसान दिवस में छाया यूरिया और स्मार्ट मीटर का मुद्दा, किसानों ने उठाईं कई समस्याएं

अयोध्या से रवि मौर्य 


अयोध्या । कलेक्ट्रेट सभागार में माह के तीसरे बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह ने की। किसान दिवस में सबसे प्रमुख रूप से यूरिया खाद की उपलब्धता, टैगिंग, ओवररेटिंग और स्मार्ट मीटर का मुद्दा छाया रहा।

किसान नेता घनश्याम वर्मा ने कहा कि फुटकर विक्रेताओं द्वारा किसानों को निर्धारित मूल्य 266.50 रुपये प्रति बोरी की दर से यूरिया उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खुदरा विक्रेताओं का कहना है कि उन्हें थोक व्यापारियों से ही अधिक दर पर खाद मिलती है, जिससे निर्धारित मूल्य पर बिक्री संभव नहीं हो पाती। इस पर उन्होंने कंपनियों, थोक विक्रेताओं और भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक बुलाकर स्थायी समाधान निकालने की मांग की। मुख्य विकास अधिकारी ने इस पर सहमति जताते हुए जिला कृषि अधिकारी को पांच दिनों के भीतर बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

बैठक में राम गणेश मौर्य ने बिजली आपूर्ति और जले हुए मीटरों के प्रतिस्थापन का मुद्दा उठाया। अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। इस पर किसानों ने स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए कहा कि वे किसी भी स्थिति में स्मार्ट मीटर नहीं लगवाएंगे और दोबारा मीटर लगाने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देंगे।

किसान नेता फरीद अहमद ने 10 जुलाई को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसानों के खेतों में गिट्टी और बालू डाले जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के बाद खेतों को पुनः खेती योग्य बनाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। किसानों ने प्रभावित खेतों को जल्द से जल्द साफ कराने की मांग की।

इसके अलावा किसान दिवस में छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, नहरों एवं ग्रामीण सड़कों की पटरियों की सफाई, तथा 84 कोसी परिक्रमा मार्ग क्षेत्र में नदियों, तालाबों और ग्राम समाज की भूमि की खुदाई रोकने जैसे मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए।

बैठक में संतोष वर्मा, विवेक पटेल, विकास वर्मा, रविंद्र मौर्य, उर्मिला निषाद, मुन्ना कनौजिया, देवी प्रसाद वर्मा, जगदीश यादव, मस्तराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...