अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या। जनपद के बीकापुर विधानसभा अंतर्गत खजुराहट चौराहा पर बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर ने अपने समर्थकों के साथ जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि, आज आदरणीय जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के प्रेरणादायी उद्बोधन सुनने का मौका मिला, फिरोज़ खान गब्बर ने संबोधित करते हुए कहा कि ,गौ-संरक्षण, सामाजिक सद्भाव और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए शंकराचार्य का विचार अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, दुख की बात है कि आज भी प्रदेश में गौवंश सड़कों पर भटकने को मजबूर है, इनके हितों की रक्षा के लिए सरकार को ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए.
शंकराचार्य ने संबोधित करते हुए कहा कि जब देश का मुस्लिम गाय को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग कर रहा है तो आखिर वर्तमान सरकार को क्या दिक्कत है,
हाजी फिरोज खान गब्बर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या देखकर शंकराचार्य जी ने हाजी फिरोज़ खान गब्बर की सराहना भी किया।
कार्यक्रम में हाजी फिरोज खान गब्बर ने शंकराचार्य को एक ज्ञापन सौंपते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग भी की
इस मौके पर बीकापुर ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक यादव, वरिष्ठ सपा नेता संजय यादव, बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष अजय वर्मा राजू, एजाज अहमद, बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष गया प्रसाद यादव, मसौधा ब्लॉक अध्यक्ष सूरज निषाद, सोहावल ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, जिला पंचायत सदस्य अतुल यादव, पूर्व प्रधान गोविंद यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर गोविंद विश्वकर्मा, युवा नेता अखिलेश यादव, प्रधान उमाशंकर यादव, प्रधान बलराम यादव, विपिन यादव, अनमोल शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य विश्वजीत यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य दयाशंकर भारती, सेक्टर प्रभारी अमरनाथ यादव, सेक्टर प्रभारी अंजनी यादव, सेक्टर प्रभारी सोनू यादव, सेक्टर प्रभारी मेवालाल चौहान, सेक्टर प्रभारी सोनू यादव, सेक्टर प्रभारी राजीव कोरी, राहुल पांडे, लक्ष्मण तिवारी, मनोज पांडेय, अनुभव प्रजापति, अमर रावत, मोहित यादव, प्रधान लवकुश यादव, अशोक यादव, कृष्ण कुमार निषाद, प्रेम कुमार निषाद, प्रेमलाल निषाद, आलोक कुमार निषाद, मंसाराम निषाद, राम सुभावन यादव, सेक्टर प्रभारी मोहम्मद सारुन, रईस अहमद, शोएब खान, नफीस अहमद, निजाम खान, इसरार अहमद, मोहम्मद अकरम प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment