सोनम वांगचुंग की गिरफ्तारी व छात्रों पर लाठी चार्ज की निंदा करते हुए शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भाकियू ने मांगा
अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या। किसान मसीहा चौ० महेंद्र सिंह टिकैत के अनुयायियों भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों द्वारा भारत एवं दिल्ली सरकार द्वारा आमरण अनशनकारी सोनम वांगचुंग के साथ अभद्रता बदसलूकी करते हुए गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाने तथा छात्रों के साथ धक्कामुक्की,लाठी चार्ज की घटना की निंदा करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा और प्रधानमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन जिला अधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा।
धरनाकारियो को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव,किसान नेता घनश्याम वर्मा एडवोकेट ने कहा कि जंतर मंतर दिल्ली में आमरण अनशन कर रहे प्रसिद्ध वैज्ञानिक, पर्यावरण विद् सोमन वांगचुंग जी के साथ अभद्रता करते हुए जबरदस्ती गिरफ्तार करके अस्पताल पहुंचाकर अनशन तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है और छात्रों के साथ धक्का-मुक्की,लाठी चार्ज करके भगाकर आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है जो किसी भी दशा में उचित नहीं है भारत देश में जब-जब तानाशाही करते हुए आंदोलन कुचला जाता है तो दूनी ऊर्जा के साथ उभरता है। भारत लोकतांत्रिक देश है जहां प्रत्येक नागरिक को अपनी बात कहने का अधिकार है देश की सरकार को चाहिए की सोमन वांगचुक व छात्रों की समस्याओं को सुनकर समाधान कराये यदि शिक्षा मंत्री अपने कर्तव्यों का पालन करने में असफल रहे हैं तो तत्काल इस्तीफा लेना चाहिए।
युवा किसान नेता विकास वर्मा ने कहा कि 20 जुलाई को जनपद अयोध्या के आसपास के कई जिलों से छात्र-छात्राएं भारी संख्या में दिल्ली पहुंचेगी।
धरनाकारियो में सूर्यनाथ वर्मा,राम गणेश मौर्य,भागीरथी वर्मा,विकास वर्मा, जितेंद्र कुमार,संतोष वर्मा एडवोकेट,रविंद्र मौर्य,मुन्ना कनौजिया,विवेक पटेल,विजय कुमार,अश्वनी शर्मा, सुनील पाल, अशोक कुमार, मस्तराम वर्मा, उर्मिला निषाद आदि कई दर्जन किसान उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment