Skip to main content

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रगतिशील ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य 

अयोध्या। जिलाधिकारी  शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रगतिशील ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विकास खंडों के ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों ने अपनी ग्राम पंचायतों में किए गए नवाचारों, उपलब्धियों तथा विकास कार्यों की जानकारी साझा की तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रस्तुत किया।


बैठक में ग्राम पंचायत डेरवा दाउदपुर, विकास खंड मयाबाजार की ओर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उत्पाद निर्माण का प्रशिक्षण प्रदान कर उनके उत्पादों की बिक्री हेतु कंपनियों से लिंक स्थापित कराने का अनुरोध किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत में आयुष्मान आरोग्य केंद्र की स्थापना, स्वास्थय सुविधाओं के विस्तार तथा किशोरियों के स्वास्थय परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं उपायुक्त (स्वतः रोजगार) को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विकास खंड मवई की ग्राम पंचायत कुशहरी के प्रतिनिधि ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने के कार्य में लापरवाही, सड़कों के समुचित पुनर्निर्माण न होने तथा पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) को तत्काल निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विकास खंड मसौधा की ग्राम पंचायत सरैया एवं विकास खंड पूराबाजार की ग्राम पंचायत सनेथू के प्रतिनिधियों ने ओएफसी केबल बिछाने के दौरान सड़क किनारे गहरे गड्ढे खोदे जाने से दुर्घटना की आशंका व्यक्त की। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अभियंता को प्राथमिकता के आधार पर गड्ढों को भरवाकर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।


बैठक के दौरान ग्राम पंचायत डेरामूसी के प्रतिनिधि द्वारा सभी ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित किए जाने का सुझाव भी दिया गया। इस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को मुख्य विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों की संचित निधि एवं तालाबों की नीलामी/पट्टे से प्राप्त आय को पंचायत के संबंधित खातों में समयबद्ध रूप से जमा कराने के भी निर्देश दिए। संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत डेरामूसी, सनेथू, विचौला, देवरा दाउदपुर, रामपुर ग्रांट, कुशहरी, कोरोराघुपुर, रसूलपुर लिलहा एवं सरैया के प्रतिनिधियों ने अपनी पंचायतों में वृक्षारोपण, स्वच्छ पेयजल, आरओ सुविधा, स्वास्थय सेवाओं, महिला सशक्तिकरण, सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी एवं पंचायत भवन निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।


जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के बीच सतत संवाद आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी सुझावों एवं शिकायतों पर समयबद्ध, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति और अधिक तेज हो सके। कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत राज अधिकारी ने उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों, प्रशासकों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया तथा संवाद कार्यक्रम का समापन किया।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...