Skip to main content

कांग्रेसियों ने नीट एवं सी बी एस ई परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया

सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी किया 

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य 

अयोध्या।जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में नीट एवं सी बी एस ई  परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं, छात्रों के भविष्य के साथ हुए अन्याय तथा लोकतांत्रिक आवाज़ों के दमन के विरोध में विशाल कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया।

कांग्रेसजन शहीद स्तंभ, सिविल लाइंस पर एकत्र हुए, जहां से हाथों में मोमबत्तियां लेकर गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला गया। इसके उपरांत गांधी जी की प्रतिमा पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं सांकेतिक अनशन किया गया तथा छात्र आंदोलन के दौरान दिवंगत छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।

जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने छात्रों के व्यापक आंदोलन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी द्वारा छात्रों के पक्ष में लगातार उठाई गई आवाज़ के बढ़ते जनदबाव के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेने का निर्णय किया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार छात्रों के भविष्य के प्रति संवेदनशील होती तो यह निर्णय आंदोलन के प्रथम सप्ताह में ही ले लिया जाता। यह सरकार अपने अहंकार में छात्रों की पीड़ा को लंबे समय तक अनदेखा करती रही।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सरकार की शिक्षा व्यवस्था की विफलता की स्वीकारोक्ति है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है तथा विरोध की आवाज़ों को दबाने के लिए राज्य तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस पार्टी छात्रों, युवाओं और संविधान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा,पीसीसी सदस्य राम अवध पासी तथा जिला महासचिव बृजेश रावत ने कहा कि देश का युवा आज रोजगार, शिक्षा और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार इन मुद्दों का समाधान करने के बजाय आंदोलन करने वाले छात्रों को डराने और दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से लड़ती रहेगी और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

जिला प्रवक्ता शीतला पाठक तथा सेवादल जिला अध्यक्ष फ्लावर नकवी ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश की सबसे बड़ी पूंजी उसके छात्र और युवा होते हैं। यदि उनकी मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा तो कांग्रेस पार्टी कभी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार करना चाहिए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र का भविष्य भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट न चढ़े।

कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामसागर रावत, जिला महासचिव अश्विनी सिंह मधुर, पूर्व महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल,उमेश उपाध्याय , डी एन वर्मा,अशोक कनौजिया,पूर्व सभासद जनार्दन मिश्रा, डॉ विनोदगुप्ता, धीरेंद्र सिंह बबलू, आसाराम जग रथ, मुस्लिम शेख खालिद खान रुद्र प्रताप सिंह रिशु, मेहताब, धर्मेंद्र सिंह अशोक राय, अशोक कुमार शर्मा, कल्लू शर्मा, विजय श्रीवास्तव मटरू, विशाल दुबे, सतीश सिंह, फिरोज अंसारी आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...